Friday, August 17, 2018

आंख आने पर क्या करें

हमारी आंख के सफेद भाग के ऊपर एक पारदर्शी झिल्ली मौजूद होती है जो कोशिकाओं से बनी होती है। इस झिल्ली के इन्फेक्शन या सूजन को कंजंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) या आंख आना कहा जाता है। इसके कारण आंख में मौजूद छोटी-छोटी रक्त वाहिकाएं सूज जाती हैं और अधिक दिखने लगती हैं।

कंजंक्टिवाइटिस के कारण आंख में सूजन, लाली और असहजता जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसके कारण आंख से रिसाव भी हो सकता है।

(और पढ़ें - आंख लाल होने के कारण)

आंख आने पर आपकी आंख का सफेद भाग लाल या गुलाबी रंग का दिखने लगता है। ये आमतौर पर कुछ समय में अपने आप ठीक हो जाता है और इससे कुछ दुर्लभ मामलों में ही कोई गंभीर समस्या होती है।

आंख आने की समस्या अधिकतर बैक्टीरियल संक्रमण, वायरल संक्रमण या एलर्जी के कारण होती है। ये समस्या बहुत अधिक संक्रामक होती है, इसीलिए इसके लिए जल्दी कुछ करना महवपूर्ण होता है।

(और पढ़ें - एलर्जी के लिए क्या करें)

इस लेख में आंख आने पर क्या होता है, क्या आंख आना एक गंभीर समस्या है, आंख आने पर क्या करें और इसके लिए डॉक्टर के पास कब जाएं के बारे में बताया गया है।



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/first-aid/conjunctivitis

No comments:

Post a Comment