Sunday, August 26, 2018

मांसपेशियों में खिंचाव

मांसपेशियों में खिंचाव क्या है?

मांसपेशियों में किसी प्रकार के छेद, दरार या तनाव आने की स्थिति को मांसपेशियों में खिंचाव कहा जाता है। यह तब होता है जब आप अपनी मांसपेशियों को सामान्य से अधिक फैला देते हैं या उनकी क्षमता से अधिक उनका इस्तेमाल करते हैं। सबसे अधिक खिंचाव अक्सर पैर की मांसपेशियों में आता है। मांसपेशियों में खिंचाव अक्सर खेल-कूद के दौरान, लंबे समय से किसी खराब मुद्रा में खड़े रहने या फिर किसी प्रकार की चोट लगने के कारण होता है। कुछ ऐसी भी स्थितियां हैं जिनसे मांसपेशियों में खिंचाव होने की संभावना बढ़ जाती है, जैसे वृद्धावस्था, मांसपेशियों में लचीलता की कमी, ताकत की कमी, थकान और पहले कभी चोट लगी होना आदि। 

(और पढ़ें - मांसपेशियों में ऐंठन)

मांसपेशियों में खिंचाव आने से प्रभावित त्वचा में सूजन, लालिमा या त्वचा नीली पड़ने जैसे लक्षण विकसित होते है। मांसपेशियों में खिंचाव की स्थिति से मांसपेशियों की शक्ति कम हो जाती है और यहां तक की प्रभावित मांसपेशी पूरी तरह से काम करना बंद कर देती है। 

मांसपेशियों में खिंचाव का परीक्षण करने के लिए डॉक्टर आपसे आपकी पिछली मेडिकल स्थिति के बारे में पूछेंगे और आपका शारीरिक परीक्षण करेंगे। मांपेशियों में खिंचाव की पहचान के लिए कोई विशेष शारीरिक परीक्षण नहीं होता है। 

अधिक थकान होने से बचना और किसी जटिल एवं कठोर शारीरिक गतिविधि या व्यायाम करने से पहले थोड़ा वॉर्म-अप करने से मांसपेशियों में खिंचाव आने से बचाव किया जा सकता है। यदि मांसपेशियों में खिंचाव की स्थिति अधिक गंभीर नहीं है तो इसका इलाज घर पर ही गर्म व ठंडी चीजों से सिंकाई करके और सूजन की रोकथाम करने वाली अन्य दवाएं देकर किया जाता है। यदि मांसपेशियों में गंभीर रूप से खिंचाव आ गया है या फिर मांसपेशी मे छेद या दरार बन गई है तो इसका इलाज करने के लिए मेडिकल उपचार की आवश्यकता पड़ती है। 

(और पढ़ें - मांसपेशियों में दर्द के लक्षण)



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/disease/muscle-strain

No comments:

Post a Comment