Friday, August 31, 2018

आंख लाल होने पर क्या करें

आंख लाल होना एक बेहद आम समस्या है और हर व्यक्ति को अपने जीवन में कभी न कभी ये समस्या होती ही है। आंख लाल होने की समस्या अधिकतर ज्यादा देर तक नहीं रहती और न ही खतरनाक होती है, ये बस आपको परेशान करती है। हालांकि, कुछ मामलों में ये किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकती है। आंखें लाल तब होती हैं जब आंखों की सतह पर मौजूद छोटी-छोटी रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं। इसके कारण आंख में कोई बाहरी वस्तु जाना, आंख पर चोट लगना या इन्फेक्शन अदि हो सकते हैं।

(और पढ़ें - बैक्टीरियल संक्रमण के लक्षण)

आंख की लाली आमतौर पर जल्दी ठीक हो जाती है। इसके लिए आप कुछ प्राथमिक उपचार कर सकते हैं। आंखें लाल होने की समस्या के लिए मेडिकल स्टोर पर भी कुछ ड्रॉप्स मिलती हैं जिनका उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, इलाज के लिए पहले इसका कारण जानना महत्वपूर्ण होता है ताकि समस्या को सही तरीके से ठीक किया जा सके।

इस लेख में क्या आंख लाल होना गंभीर समस्या होती है, आंख लाल होने पर क्या करना चाहिए और इस समस्या के लिए डॉक्टर के पास कब जाएं के बारे में बताया गया है।



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/first-aid/eye-redness

No comments:

Post a Comment