Monday, August 20, 2018

आईयूडी क्या है, प्रकार, इस्तेमाल करने का तरीका और लाभ

यदि आप गर्भ निरोधक के लिए विकल्पों की तलाश कर रही हैं, तो एक विधि जिसके बारे में आप विचार कर सकती हैं वह आईयूडी है। यह विकल्प सभी महिलाओं के लिए सही नहीं हैं, लेकिन वर्तमान में आईयूडी को अधिकांश महिलाओं के लिए प्रभावी और सुरक्षित माना जाता है।

(और पढ़े - गर्भनिरोधक इंजेक्शन क्या होता है)

आईयूडी एक छोटा, टी के आकार का प्लास्टिक डिवाइस होता है जो आपके गर्भाशय (गर्भ) में डाला जाता है और इसमें एक छोर पर प्लास्टिक की स्ट्रिंग (तार) होती है जो गर्भ द्वार से योनि की तरफ रहती है।

इसे लंबे समय तक रहने वाले गर्भ निरोधक के रूप में जाना जाता है, जिसका अर्थ यह है कि एक बार इसे डालने के बाद आपको हर बार यौन संबंध बनाते वक्त याद रखने की आवश्यकता नहीं होती है।

(और पढ़े - सुरक्षित सेक्स कैसे करें)

इसके प्रभाव को पलटा भी जा सकता है इसका मतलब है कि आईयूडी हटा दिए जाने के बाद आपकी प्राकृतिक प्रजनन क्षमता वापस आ जाती है।

(और पढ़े - प्रजनन क्षमता बढ़ाने के घरेलू उपाय)

इस लेख में विस्तार से बताया गया है कि आईयूडी क्या है, प्रकार, कैसे काम करता है, क्या आईयूडी लगाना सुरक्षित है, लगाने और निकालने की विधि और आईयूडी की कीमत क्या है। इसके साथ ही आईयूडी के फायदे और नुकसान के बारे में भी बताया गया है।



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/pregnancy/iud-intrauterine-device

No comments:

Post a Comment