Friday, June 30, 2017

बारिश के मौसम में क्या खाएं और क्या नहीं खाएं

तेज गर्मियों के मौसम के बाद हम मानसून के मौसम का स्वागत करते हैं। रिम झिम बारिश कितनी सुहानी लगती है लेकिन मानसून कुछ स्वास्थ्य समस्याओं को उत्पन्न करता है। बरसात के मौसम में हमारे शरीर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अधिक होती हैं क्योंकि मानसून हमारे शरीर की प्रतिरक्षा शक्ति कम कर देता है। मानसून के कारण हमारा शरीर एलर्जी, संक्रमण, अपच जैसी समस्याओं से प्रभावित हो जाता है। इसलिए इस मौसम के दौरान हमें अपने शरीर को ऐसे रोगों से बचाना चाहिए। इस मौसम में वातावरण में आर्द्रता अधिक होती है जिसके परिणामस्वरूप शरीर में पाचन क्षमता कम हो जाती है। इसलिए इस मौसम में अधिक तेल युक्त भोजन, सड़क किनारे मिलने वाले भोजन और एक साथ बहुत अधिक मात्रा में पकाए हुए भोजन के सेवन से बचना चाहिए। ये अभी आपके पेट को खराब कर सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं कि बारिश के मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए - 

मानसून के मौसम में नमी और गंदगी के कारण कई प्रकार के रोग पैदा होते हैं जैसे डेंगू, मलेरिया, नेत्रश्लेष्मलाशोथ, टाइफाइड, वायरल बुखार, निमोनिया, गैस्ट्रो आंतों की गड़बड़ी, दस्त और पेचिश आदि। यदि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है तो आप इन रोगों से तुरंत ग्रसित हो जाते हैं। इसलिए इस मौसम में स्वस्थ आहार का सेवन करना बहुत जरूरी है नहीं तो गम्भीत बीमारियों से बचने के लिए आपको दवाओं का सहारा लेना पद सकता है। 



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via http://www.myupchar.com/daily-health-tips/what-to-eat-and-what-not-to-eat-in-monsoon-in-hindi

No comments:

Post a Comment