Friday, June 16, 2017

गोंद कतीरा के फायदे - Gond Katira (Tragacanth Gum) Benefits in Hindi

गोंद कतीरा ट्रैगेकैन्थ गम (Tragacanth Gum) के रूप में जाना जाता है। गोंद कतीरा एक स्वादहीन, गंधहीन, चिपचिपा और पानी में घुलने वाला प्राकृतिक गोंद है। गम ट्रैगेकैन्थ एस्ट्रोगलस की एशियाई प्रजातियों से प्राप्त सूखा हुआ, चिपचिपा गोंद है। इसके पौधे सूखे रेगिस्तान और मध्य पूर्व के पहाड़ों में उगते हैं जैसे एशिया माइनर, ईरान, सीरिया और तुर्की। आयुर्वेदिक दवाओं में गोंद कतीरा का बहुत व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है और इसका पेपर मैन्युफैक्चरिंग, वस्त्र और रसोई उद्योग में भी उपयोग किया जाता है।

गोंद कतीरा पीले और सफेद रंग में पाया जाता है। गोंद कतीरा पेड़ से निकली गोंद के सूख जाने के बाद बनता है। गोंद कतीरा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते है। गर्मियों में इसका सेवन करने से लू से बचने के साथ साथ कई रोगों से भी बचा जा सकता है। इसे उपयोग करने से पहले रात को पानी में भिगोकर रखना चाहिए। गोंद कतीरा का उपयोग दूध, शरबत, लच्छे और आईसक्रीम आदि में भी किया जाता है। आइये जानते हैं गोंद कतीरा से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में -



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via http://www.myupchar.com/herbs/gond-katira-ke-faide-in-hindi

No comments:

Post a Comment