Saturday, December 8, 2018

बच्चे की लंबाई बढ़ाने का तरीका और टिप्स - How to increase children's height in hindi

बच्चों की लम्बाई को लेकर आज के दौर में अधिकतर माता-पिता चिंतित रहते हैं। आपको बता दें कि बच्चों की लम्बाई के बढ़ने के पीछे कई कारक जिम्मेदार होते हैं। बच्चों की लम्बाई 60 से 80 प्रतिशत आनुवांशिक गुणों के आधार पर ही तय होती है। इसके अलावा बच्चों की बाकि लम्बाई उसके खानपान, एक्सरसाइज व दिनचर्या पर निर्भर करती है।

एक साल से किशोरावस्था तक अधिकतर बच्चों की लम्बाई प्रति वर्ष करीब 2 इंच बढ़ती है, जबकि किशोरावस्था की शुरुआत के बाद बच्चों की लम्बाई हर वर्ष करीब 4 इंच बढ़ने लगती है। ऐसा नहीं हैं कि सभी बच्चे एक निश्चित दर से बढ़ते हैं। हर बच्चे की लम्बाई बढ़ने की गति अलग-अलग हो सकती है।

(और पढ़ें - बच्चों का टीकाकरण चार्ट)

माता-पिता अपने बच्चे को तेजी से बढ़ता हुए देखना चाहते हैं और इसके लिए वह बच्चे की लम्बाई को लेकर खासे परेशान भी रहते हैं। इतना ही नहीं वह बच्चे की लम्बाई को बढ़ाने के लिए कई तरह के उपायों को भी खोजने लगते हैं।

आप सभी की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इस लेख में आपको बच्चों की लम्बाई बढ़ाने के उपाय के बारे में बताया गया है। साथ ही आप बच्चों की लम्बाई बढ़ाने के तरीके, बच्चों की लम्बाई बढ़ाने के घरेलू नुस्खे, बच्चों की लम्बाई कैसे बढ़ाये, बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं और बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज आदि के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।

(और पढ़ें - बच्चों की देखभाल कैसे करें)



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/childcare/increase-height-in-children

No comments:

Post a Comment