Tuesday, December 11, 2018

इन तरीकों से बनाएं अपने होठों को आकर्षक

क्या आप अपने होंठों को आकर्षक बनाने के उपाय ढूंढ रहे हैं? तो आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस लेख में हम आपको ऐसे कई उपाय बताएंगे जिनसे आप अपने होंठों की सुंदरता बढ़ा सकते हैं।

(और पढ़ें - होठों का कालापन दूर करने के उपाय)

तो चलिए आपको बताते हैं कि होंठों को कैसे आकर्षक बनाया जाता है:

1. शहद चीनी स्क्रब:

सामग्री:

  1. एक बड़ा चम्मच ब्राउन शुगर
  2. एक बड़ा चम्मच शहद

बनाने व उपयोग करने का तरीका:

  1. सबसे पहले ब्राउन शुगर और शहद को कटोरी में एक साथ मिला लें।
  2. अब मिश्रण को होंठों पर लगाएं और लगाने के बाद उंगली से होंठों को रगड़ें।
  3. एक मिनट तक इसी तरह होंठों पर स्क्रब करें।
  4. स्क्रब को कुछ मिनट के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें और फिर पानी से होंठों को धो दें।
  5. इससे आपके होंठ न सिर्फ एक्सफोलिएट होते हैं बल्कि उनमें रक्त परिसंचरण भी सुधरता है।

(और पढ़ें - फटे होंठ के घरेलू उपाय)

2. होंठों पर ग्लॉसी लिपस्टिक लगाएं:

क्या आप जानते हैं कि आपके होंठों में भी कुछ मात्रा में सीबम पाया जाता है? इसलिए उन्हें वैसलीन, लिप बाम और लिपस्टिक से मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी होता है।

(और पढ़ें - सुन्दर होंठ पाने का आसान तरीका)

3. अनार के बीज और दूध:

सामग्री:

  1. मुट्ठीभर अनार के बीज।
  2. एक बड़ा चम्मच दूध की क्रीम।

बनाने व लगाने का तरीका:

  1. सबसे पहले मुट्ठीभर अनार के बीज लें और फिर उन्हें मिक्सर में मिक्स कर लें।
  2. अब अनार के पेस्ट में दूध की क्रीम मिला लें।
  3. फिर इस मिश्रण को होंठों पर लगाएं और लगाने के बाद 20 मिनट के लिए मिश्रण को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  4. फिर होंठों को ठंडे पानी से धो दें।

(और पढ़ें - होंठों के ऊपर के बाल हटाने का नुस्खा)

4. हल्दी और दूध:

सामग्री:

  1. एक छोटा चम्मच हल्दी
  2. थोड़ा सा दूध।

बनाने व लगाने का तरीका:

  1. सबसे पहले दोनों सामग्रियों को कटोरी में एक साथ मिला लें।
  2. मिलाने के बाद इसे होंठों पर लगाएं।
  3. लगाने के बाद पांच मिनट के लिए मिश्रण को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  4. फिर होंठों को गुनगुने पानी से धो लें।

(और पढ़ें - रूखी त्वचा की देखभाल)

5. नींबू और बादाम का तेल:

सामग्री:

  1. आधा कटा नींबू
  2. एक बड़ा चम्मच मीठे बादाम का तेल

बनाने व लगाने का तरीका: 

  1. सबसे पहले एक कटोरी में बादाम का तेल ले और उसमें आधा कटा नींबू निचोड़ दें।
  2. अब इस मिश्रण को उंगली पर लें और लेने के बाद होंठों पर लगाकर मसाज करें।
  3. अच्छा परिणाम पाने के लिए होंठों पर मिश्रण को रातभर ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।

(और पढ़ें - गोरा होने के उपाय)

6. चुकुंदर:

सामग्री:

  1. एक बड़ा चम्मच चुकंदर का जूस।
  2. एक बड़ा चम्मच शहद।

बनाने व लगाने का तरीका

  1. सबसे पहले दोनों सामग्रियों को एक कटोरी में मिला दें।
  2. मिलाने के बाद इसमें रूई डुबोएं और फिर रूई को होंठों पर लगा लें।
  3. लगाने के बाद कुछ मिनट तक मसाज करें और फिर होंठों को पानी से धो दें।
  4. आप इस मिश्रण को रातभर के लिए भी लगा हुआ छोड़ सकते हैं।
  5. प्राकृतिक गुलाबी होंठ पाने के लिए इस उपाय को रोजाना एक हफ्ते तक दोहराएं।

(और पढ़ें - खूबसूरत त्वचा के लिए आहार)



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/beauty/in-tariko-se-banaye-apne-hotho-ko-akarshak

No comments:

Post a Comment