Thursday, December 21, 2017

पेट की गैस दूर करने के घरेलू उपाय

 

पेट में गैस बनना पाचन प्रक्रिया का एक स्वाभाविक हिस्सा है। इसका मुख्य लक्षण पेट फूलना (fatulence) होता है। ज़्यादातर लोग पूरे दिन में कई बार पेट की गैस निकाल देते हैं। हालांकि ये एक सामान्य बात है, लेकिन अगर पेट में गैस हद से ज़्यादा बढ़ जाती है तो इस पर आपको ज़रूर ध्यान देना चाहिए।

पेट में गैस तब बनती है जब पेट में बैक्टीरिया उन कार्बोहाइड्रेट को उत्तेजित कर देते हैं जो छोटी आंत में ठीक से पच न पाए हों। आमतौर से यह ज़्यादा फाइबर युक्त आहार खाने से होता है, जैसे फलसब्जियां, साबुत अनाजसेम और दालें आदि।

अगर आप ज़्यादा मात्रा में फाइबर युक्त आहार खाते हैं तो आपका शरीर पेट में ज़्यादा गैस बनाना शुरू कर देता है। गैस बनने के अन्य कारण हैं शराब पीना, ढंग से खाने को न चबाना, मसालेदार खाना या अन्य गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थ खाना। ज़्यादा तनाव, कुछ प्रकार के संक्रमण, पाचन से सम्बंधित समस्या, खाते समय हवा का भी साथ में जाना, कब्ज़ आदि की वजह से भी गैस बन जाती है।

अगर गैस बढ़ जाए और आप उसे निकाल नहीं पाते हैं तो आपको गैस की वजह से दर्द भी महसूस हो सकता है।

पेट की गैस की समस्या से कोई भी पीड़ित हो सकता है। लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि ये कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं जो पेट में गैस से राहत दिला सकते हैं और आप आराम से दोबारा अपना मनपसंद खाना खा सकते हैं। अगर आपको ये समस्या बार बार हो, या पेट में दर्द, या कोई और गंभीर लक्षण हो, तो अवश्य डॉक्टर से परामर्श करें। 

(और पढ़ें – पेट में गैस के लिए योग)

तो आइये आपको बताते हैं पेट की गैस को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय।



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via http://www.myupchar.com/tips/home-remedies-for-gas-problem-in-hindi/

No comments:

Post a Comment