Friday, April 13, 2018

पेट के कीड़े

मानव पेट के कीड़े या आंतों के कीड़े एक प्रकार के परजीवी होते हैं। ये परजीवी मानव की आंतों में रहते हैं, आंतो की सामग्री खाते हैं और आंतो की परतों से खून चूसते हैं। ये आतों के परजीवी मानव की आंतों से पोषण प्राप्त करते हैं। ये कीड़े आंतों के अंदर जीवित रह सकते हैं, लेकिन प्रजनन नहीं कर सकते।

परजीवी एक ऐसा जीव होता है जो किसी दूसरे जीव पर आश्रित रहता है। परजीवी अपने जीवन चक्र को चलाने के लिए मेजबान (आतिथेय/ Host) के संसाधनों का उपयोग करता है। पेट के कीड़े गंभीर और जीवन के लिए हानिकारक संक्रमण स्थिति पैदा कर देते हैं, जो मुख्य रूप से बच्चों में होती है। जानवरों के मल या दूषित पानी के संपर्क में आने से व्यक्ति इनसे संक्रमित हो सकते हैं।

पेट के कीड़ों को आतों के कीड़े और परजीवी कीड़े के नाम से भी जाना जाता है। कुछ सामान्य प्रकार के पेट के कीड़े जिनमें निम्न शामिल है:

  • फ्लैटवॉर्म (Flatworms) जिनमें शामिल हैं:
    • टेपवॉर्म (Tapeworms)
    • फ्लूक (Flukes)
  • राउंडवॉर्म्स (Roundworms) जिनमें शामिल हैं:
    • एस्कारियासिस (Ascariasis)
    • पिंगवॉर्म (Pinworm)
    • हुकवॉर्म संक्रमण (Hookworm infections)

इनके समूहों की विभिन्न प्रजातियां आंतों के विभिन्न भागों में रह सकती है, जिससे लक्षण पैटर्न भी अलग-अलग हो सकते हैं। जिन लोगों में पेट के कीड़े कम हैं, हो सकता है उनमें कोई लक्षण दिखाई ना दे। किसी भी व्यक्ति को अगर उसके पेट में कीड़े हैं, तो उनसे छुटकारा पाने के लिए उसे इलाज की आवश्यकता होगी।

(और पढ़ें - परजीवी संक्रमण का इलाज



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/disease/intestinal-worms

No comments:

Post a Comment