Thursday, April 19, 2018

माका रूट के फायदे और नुकसान

माका एक प्रकार का पौधा है, जिसका वैज्ञानिक नाम लेपिडियम मेइन्नी है। इसके अलावा इसे पेरुवियन जिन्सेंग के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा पेरू नामक देश के एंडीज पर्वत श्रृखला के लगभग 4000 मीटर के ऊंचाई में पाया जाता है। यह ब्रोकली, गोभी और पत्ता गोभी जैसी ही एक प्रकार का सब्जी है। पेरू में इसका इस्तेमाल सदियों से दवाई के रूप में किया जा रहा है।

माका के जड़ का इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है, जो जमीन के भीतर बढ़ता है। यह कई रंग का होता है। हालांकि, अधिकांश रूप से लाल और काले रंग का होता है। माका का जड़ मुख्य रूप से सूखा होता है और इसे पाउडर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इसका कैप्सूल भी बाजार में मिलता है और यह तरल रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

माका के जड़ के पाउडर का स्वाद कुछ लोगों को बुरा लग सकता है। बहुत से लोग इसमें स्मूदी, ओटमील और मीठा चीज मिलाकर खाते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि माका के बारे में कोई वृहद् शोध अभी पूरा नहीं हुआ है। हालांकि, इससे संबंधित कुछ अध्ययन जानवरों पर किया गया है। 

(और पढ़ें - ओट्स के फायदे)



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/herbs/maca-root-ke-fayde-aur-nuksan-in-hindi

No comments:

Post a Comment