Wednesday, April 11, 2018

नाश्ते में न करे ये 5 गलतियां, अगर बनना है स्लिम और ट्रिम

यह तो आपने अक्सर सुना होगा कि नाश्ता पूरे दिन का सबसे अहम भोजन होता है। सुबह का भोजन आपका पूरा दिन बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। आप सभी नाश्ता अपने-अपने क्षेत्र और संस्कृति के अनुसार खाते होंगे। उदाहरण के लिए पंजाबी घी से बना पराठा खाना पसंद करते हैं, वही मुंबई निवासी नाश्ते में वड़ा पाव खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह खाना कितना स्वस्थ होता है? शायद नहीं। तो आज हमने आपके लिए नीचे कुछ अस्वस्थ नाश्ते बताये हैं, जिन्हें आप खाना बेहद पसंद करते हैं, लेकिन इनसे वजन तेजी से बढ़ता है।

(और पढ़ें - वजन कम करने के आसान तरीके)

तो आइये बताते हैं –

1. पराठा मक्खन के साथ -

भारत में पराठा नाश्ते में बहुत बनाया जाता है। ज्यादातर घरों में, दिन की शुरुआत अलग-अलग प्रकार के भरमा पराठों से होती है, जिनपर खूब सारा मक्खन लगा होता है। पराठों को आप दही के साथ ही खाना पसंद करते हैं। लेकिन जब बात स्वास्थ्य की आती है तो यह अच्छा विकल्प नहीं है। आपका नाश्ता प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर और स्वस्थ वसा से मिश्रित होना चाहिए। पराठे में सिर्फ वसा और कार्ब्स अधिक मात्रा में होते हैं। साथ ही यह तला भी खूब होता है। हालाँकि, अगर आपको अपना पराठा स्वस्थ तरीके से बनाकर खाना है तो मल्टीग्रेन आटे से बना पराठा खाएं, पराठे को तले नहीं और मक्खन का इस्तेमाल न करें। इसके बजाए आप घर का बना घी तैयार करके खा सकते हैं।

(और पढ़ें - वजन कम करने के लिए नाश्ता)

2. वाइट ब्रेड टोस्ट या पाव भाजी -

अभी तक आप अपने ब्रेड पर लिखी जानकारी को ध्यान से नहीं पढ़ते होंगे। संभावना है कि आपके ब्रेड में अगर 100% मैदा नही है तो 70% मैदा तो जरूर उसमें मिला होता है। वाइट ब्रेड में फाइबर की मात्रा कम होती है और यह विकल्प नाश्ते के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। आप वाइट ब्रेड की जगह व्होल व्हीट ब्रेड (whole wheat bread) खा सकते हैं। इसी प्रकार, भाजी के साथ खाया जाने वाला पाव भी एक अस्वस्थ आहार है।

(और पढ़ें - वजन घटाने के लिए क्या खाएं)

3. तला खाना -

तला हुआ खाना जैसे - पकोरा, पूरी, भटूरा, वड़ा आदि। यह सभी विकल्प नाश्ते के लिए बिल्कुल भी सही नहीं हैं। आप अगर इन्हें खाते हैं तो अभी के अभी इन्हें खाना बंद कर दीजिये, क्योंकि ये विकल्प आपका वजन कम होने से रोकेंगे। इसके अलावा तला हुआ नाश्ता करने से सुबह-सुबह आपको सीने में जलन और एसिडिटी भी हो सकती है।

(और पढ़ें - मोटापा कम करने के लिए डाइट चार्ट)

4. बाहर का खाना -

बाहर का खाना जैसे मैगी, पिज़्ज़ा, बर्गर या अन्य फास्ट फूड न खाएं। इसमें कोई दो राये नही है कि ये आहार अस्वस्थ होते हैं। लेकिन, जब आप इन्हे नाश्ते में लेते हैं तो यह आपके पूरे दिन को बेकार बना सकते हैं क्योंकि इनसे आपके शरीर को किसी भी तरह से ऊर्जा नहीं मिलती। साथ ही, इनको खाने से पेट में दर्द, सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या होने लग जाती है।

(और पढ़ें - मोटापा कम करने के घरेलू उपाय)

5. नाश्ता न करना -

नाश्ते को छोड़ने से आपका पूरा दिन सुस्त हो सकता है। इस तरह आपका किसी भी कार्य पर ध्यान नहीं लगेगा और नाश्ता न खाने से मेटाबॉलिज्म का स्तर भी कम हो जाएगा। नींद के दौरान, आपकी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

(और पढ़ें - नाश्ता न करने के नुकसान)

अगर आप नाश्ता नही खाएंगे तो भूख लगने पर आप अधिक भोजन कर लेंगे और इस तरह आपके शरीर में खाना ऊर्जा न देकर वसा के रूप में जमा होने लगेगा।

(और पढ़ें - मोटापा कम करने के लिए योगासन)



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/weightloss/na-kare-ye-5-galtiyan-nashte-me-agar-banana-hai-slim-aur-trim-in-hindi

No comments:

Post a Comment