Wednesday, April 25, 2018

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह बता रही हैं कैसे माँ बनने के बाद उन्होंने वजन घटाया

छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री दीपिका सिंह बच्चे को जन्म देने के बाद मां होने का आनंद ले रही हैं। दीपिका अपने मातृत्व जीवन में खुश तो हैं ही, लेकिन उसके साथ उनके प्रेगनेंसी के बाद तेजी से वजन कम करने की चर्चा हर जगह हो रही है।

दीपिका से जब पूछा गया कि उन्होंने कैसे डिलीवरी के बाद अपने बढ़ते वजन को तेजी से कम किया, तो उनका कहना था कि "इसका पूरा श्रेय उनके बेटे सोहम को जाता है, क्योंकि एक मां होने की वजह से आपका पूरा दिन मैराथन की तरह गुजरता है।" 

(और पढ़ें - vajan kam kaise kare)

इसके अलावा, दीपिका ने स्तनपान के महत्व के बारे में भी बताया और यह भी बताया कि कैसे एक मां अपनी जीवनशैली में बदलाव करके गर्भावस्था के बाद वजन घटा सकती है।

(और पढ़ें - स्तनपान के फायदे)

दीपिका का कहना है कि, "स्तनपान आपके लिए और आपके बच्चे के लिए बेहद जरूरी है। यह एक पारंपरिक मिथक है कि स्तनपान के कारण आपकी फिगर बिगड़ती है। लेकिन ऐसा नहीं है, स्तनपान आपके लिए, आपके बच्चे के लिए और आपके वजन को घटाने के लिए बेहद अच्छी चीज है। ब्रेस्ट मिल्क को सफेद खून (white blood) भी कहा जाता है और मैं अभी भी अपने बच्चे को स्तनपान कराती हूँ।"

(और पढ़ें - डिलीवरी के बाद वजन कैसे कम करें​)

उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उनका इतना वजन नहीं बढ़ा था जितना वजन उनका गर्भावस्था के बाद बढ़ने लगा था। वो हर प्रकार का पौष्टिक आहार खाती थीं, जिससे उनके बच्चे को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते रहें। गर्भावस्था के बाद, उनका पांच किलो वजन बढ़ गया था। इसके बाद उन्होंने योग अभ्यास करना शुरू किया। उनके लिए मुश्किल भरा हिस्सा तब था जब उन्हें अपने बच्चे को लेकर घूमना पड़ता था, जिसकी वजह से वो बेहद थक जाया करती थीं। 

(और पढ़ें - प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करने का उपाय)

उनकी कमर में बहुत दर्द रहने लगा था और वह सुस्त भी बहुत हो गयी थीं। तब उनके डॉक्टर ने उन्हें बताया कि अधिक वजन की वजह से उनको यह परेशानियां हो रहीं हैं।

(और पढ़ें - गर्भावस्था में कमर दर्द और डिलीवरी के बाद कमर दर्द)

दीपिका कहती हैं "मुझे बढ़ते वजन को लेकर जल्द ही कोई फैसला लेना था। वजन घटाने के लिए मैंने अपनी डाइट में कुछ बदलाव किये, जैसे मैंने फास्ट फूड पर नियंत्रण लगाया। उसकी जगह कई फल व सब्जियां खाने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की आदत डाल ली। मैं योग के साथ सही आहार खाती थी और रोजाना पैदल भी चला करती थी। मुझे पहले ओडिसी डांसिंग का भी शौक था और फिर अपनी जीवनशैली में मैंने इसे भी शामिल कर लिया।"

(और पढ़ें - बच्चे के जन्म के बाद माँ को क्या खाना चाहिए

दीपिका का कहना है "लोगों को जल्द से जल्द परिणाम चाहिए होता है, जो कि बिल्कुल भी सही चीज नहीं है। कुछ भी जल्दबाजी में की गयी चीजें लम्बे समय तक नही चलती। मैं कभी कोई सप्लीमेंट्स नही लेती थी, हमेशा ऑर्गेनिक का ही चयन करती थी। आपको कुछ वक़्त चाहिए। बल्कि मुझे खुद अपने पुराने कपड़े फिट आने में सात से आठ महीने लगे। धैर्य रखें, क्योंकि आप नौ महीने की गर्भावस्था से गुजरी होती हैं। वजन कम होने में थोड़ा तो समय लगेगा। इसके अलावा, भावनात्मक और शारीरिक के बीच के अंतर को भी जानना बेहद जरूरी है।"  

(और पढ़ें - motapa kam karne ki exercise​)

कुछ अन्य जरूरी बातें जिनका दीपिका ने जिक्र किया -

  • फिटनेस रूटीन बनायें और उसका पालन हफ्ते में तीन से चार बार करें। (और पढ़ें - डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज)
  • 7 बजे से पहले खाना खाने की कोशिश करें। अगर आपको रात में भूख लग रही है तो शेक या फिर स्मूथी पी सकती हैं।
  • खुद को कभी अपनी पसंदीदा चीज़ों से वंचित न रखें जैसे दीपिका ने कभी पराठा और पूरी खाना नही छोड़ा। लेकिन उन्होंने इनको संतुलित आहार का भाग बनाया।

(और पढ़ें - हिप्स कम करने के उपाय

दीपिका के तीन टिप्स -

  • सुबह जल्दी उठना और रात को जल्दी सोना सीखें। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और दिमाग तेज बनेगा। (दीपिका कहती हैं कि वो 9 बजे तक सो जाया करती थी)।
  • रोजाना सुबह टहलने के लिए जाएं।
  • हमेशा घर का खाना ही खाएं (घर का बना हुआ पराठा बाहर के बर्गर से काफी बेहतर होता है)।

(और पढ़ें - सुबह की सैर करने के फायदे



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/weightloss/tv-actress-deepika-singh-bata-rahi-hain-vajan-ghatane-aur-stanpan-ke-beech-me-sambandh-in-hindi

No comments:

Post a Comment