Thursday, July 13, 2017

डेंगू बुखार


डेंगू बुखार डेंगू वायरस से संक्रमित मच्छर के काटने के कारण होने वाली बीमारी है। यह दुनिया के उष्णकटिबंधीय (ट्रॉपिकल) क्षेत्रों में प्रचलित है। डेंगू बुखार एक दर्दनाक, अक्षम या असमर्थ करने वाली बीमारी है, जिसमें दर्द की गंभीरता हड्डियों के टूटने के सामान्य होती है - इसलिए इसे 'ब्रेकबोन' (हड्डी-तोड़) बुखार भी कहा जाता है।
डेंगू बुखार हर साल दुनिया भर में करीब 40 करोड़ लोगों को प्रभावित करता है, और दुनिया की लगभग 40% आबादी संक्रमण के खतरे में है। चूंकि डेंगू बुखार वायरस के कारण होता है, इसलिए इसे एंटीबायोटिक दवाओं से ठीक नहीं किया जा सकता है।
बरसात के मौसम के बाद यह रोग बहुत आम हो जाता है। डेंगू बुखार मच्छर के काटने से फैलता है और यह अत्यधिक संक्रामक है। अफ्रीका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, पूर्वी भूमध्यसागर, दक्षिण-पूर्वी एशिया और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के 100 से अधिक देशों में यह रोग पाया जाता है। उत्तर और दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र सबसे गंभीर रूप से प्रभावित हैं।
यह पिछले दो दशकों से भारत में एक बहुत ही सामान्य बीमारी बीमारी बन गया है। डेंगू किसी को प्रभावित कर सकता है, चाहे वह छोटा बच्चा हो या कोई बड़ा व्यक्ति, नर या नारी। डेंगू बुखार का एक गंभीर और जीवन के लिए खतरनाक रूप है डेंगू हॅमरेजिक बुखार (डीएचएफ), जिसके शिकार ज़्यादातर बच्चे होते हैं।


from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via http://www.myupchar.com/disease/dengue-fever

No comments:

Post a Comment