Thursday, July 13, 2017

चिकनगुनिया


चिकनगुनिया संक्रमित मच्छरों द्वारा मनुष्यों को होने वाला एक वायरल रोग है। वायरल रोग के कारण लोगों को बुखार और जोड़ो में दर्द रहता है। यह वायरल रोग बहुत कम दिनों के लिए होता है और बहुत ही दुर्लभ मामलों में ही कभी इससे किसी की मौत होती है। लेकिन इसके लक्षण लंबे समय तक रहते हैं और आपके शरीर को कमजोर करते हैं। अभी तक इसका कोई टीका या एंटीवायरल उपचार नहीं निकला है। अभी जो भी दवाइयां है वो इसके कारणों के बजाय लक्षणों से राहत देने के लिए उपयोग की जाती हैं।
"चिकनगुनिया" शब्द मकोंड (Makonde) (या किमकोंड) की भाषा से लिया गया है जो मकोण्डे पठार पर बोली जाती है जहां इस रोग का जन्म हुआ था। चिकनगुनिया का मतलब होता है 'झुक कर चलना'। इस रोग में मरीज जोड़ के दर्द के साथ झुक कर चलता है।
ऐतिहासिक रूप से चिकनगुनिया को एक उष्णकटिबंधीय बीमारी माना जाता था क्योंकि यह केवल अफ्रीका, एशिया और भारत में देखी गई थी। हालांकि 2007 के बाद इटली, फ्रांस, क्रोएशिया और कैरेबियाई द्वीपों में भी इस बिमारी का आगमन हुआ है।
2005 के बाद से भारत, इंडोनेशिया, मालदीव, म्यांमार और थाईलैंड में 1.9 मिलियन से अधिक लोग चिकनगुनिया के चपेट में आये हैं। पूरी दुनिया में 60 से अधिक देशों ने अपनी सीमाओं में चिकनगुनिया के वायरस के मामलों की पहचान की है।


from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via http://www.myupchar.com/disease/chikungunya

No comments:

Post a Comment