Wednesday, July 19, 2017

शीघ्र स्खलन


स्खलन का अर्थ है लिंग के माध्यम से शरीर से वीर्य का स्राव होना। शीघ्र स्खलन या शीघ्रपतन (प्रिमेच्यूर ईजॅक्युलेशन या पीई) वह स्थिति है जिसमें किसी पुरुष का सेक्स के दौरान उसके साथी की तुलना में शीघ्र ही स्खलन हो जाता हैI कभी-कभी शीघ्र स्खलन को तेजी से स्खलन, समय से पहले चरमोत्कर्ष या जल्दी स्खलन के रूप में भी जाना जाता है।
सामान्यतः पीई चिंता का कारण नहीं है। लेकिन अगर यह सेक्स को कम आनंददायक बनाता है और आपके साथी के साथ रिश्तों पर प्रभाव डालता है तो यह निराशाजनक हो सकता है। ऐसा अक्सर होता है और समस्याएं बढ़ती जाती हैं क्योंकि आपके साथी की सेक्स संतुष्टि एक स्वस्थ और खुशनुमा जीवन के लिए आवश्यक हैं।
30% से अधिक पुरुष कभी न कभी समय से पहले स्खलन से पीड़ित हुए है। यह व्यक्ति के आत्मसम्मान को प्रभावित करता है और पार्टनर को असंतुष्ट छोड़ देता है। इस समस्या को अक्सर मनोवैज्ञानिक माना जाता है, लेकिन कुछ बायोलॉजिकल कारक भी हो सकते है।
स्खलन केंद्रीय तंत्रिका तंत्र द्वारा नियंत्रित किया जाता है। जब पुरुष यौन उत्तेजित होते हैं, तो संकेत आपके रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क में भेजे जाते हैं। जब पुरुष उत्तेजना के एक निश्चित स्तर तक पहुँचते हैं, तब संकेत आपके दिमाग से आपके प्रजनन अंगों को भेजे जाते हैं। इससे लिंग (स्खलन) के माध्यम से वीर्य स्राव किया जा सकता है।


from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via http://www.myupchar.com/disease/premature-ejaculation

No comments:

Post a Comment