Monday, January 14, 2019

सरसों साग रेसिपी - Sarso ka saag recipe in hindi

सरसों का साग ऐसी रेसीपी है जिसके बारे में ज्यादा बताने की आवश्यकता नहीं है। पंजाब की मशहूर डिश, मक्की की रोटी और सरसों का साग इतनी लोकप्रिय है कि इसे देशभर में पूरे शौक से खाया जाता है। सर्दी के मौसम में सरसों, चौलाई व बथुए जैसी हरी सब्जियों को मिलाकर साग बनाया जाता है, जो न केवल बेहद स्वादिष्ट लगता है बल्कि आपको पूरा पोषण भी देता है।

वैसे तो साग को गेहूं के आटे की रोटी के साथ भी खाया जा सकता है, लेकिन इसका पूरा स्वाद मक्की की गरमा-गरम रोटी के साथ ही आता है। सरसों का साग बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है, लेकिन इसे बनने में समय थोड़ा ज्यादा लगता है। इस लेख में सरसों का साग बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और उसे बनाने के तरीके के बारे में बताया है।

संक्षेप में  
तैयारी करने का समय 15 मिनट
बनाने का समय एक घंटा
कुल समय एक घंटा पंद्रह मिनट
कितने लोगों के लिए है ये रेसिपी दो लोग
कब खाएं खाने में
कहां की है ये डिश पंजाब
टाइप वेज (शाकाहारी)
साग में कैलोरी (1 सर्विंग) 86Kcal

(और पढ़ें - सांबर बनाने की विधि)



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/healthy-foods/vegetables/sarso-ke-saag-ke-fayde-in-hindi/recipe

No comments:

Post a Comment