Monday, February 26, 2018

एनीमिया (खून की कमी) के लिए योग और प्राणायाम

एनीमिया दुनियाभर में एक आम समस्या बन गयी है और यह विशेष रूप से महिलाओं को प्रभावित करती है। एनीमिया दुनियाभर में करीब 1.62 अरब लोगो को प्रभावित करता है। डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) का अनुमान है कि भारत में विशेष रूप से महिलाओं में एनीमिया सबसे ज़्यादा पाया जाता है।

एनीमिया में हीमोग्लोबिन या लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या का स्तर कम हो जाता है जिससे शरीर में खून की कमी पैदा होती है। पुरुषों के लिए सामान्य स्तर  है 13.5 ग्राम ग्राम प्रति डेसीलीटर और महिलाओं में 12.0 ग्राम ग्राम प्रति डेसीलीटर। हीमोग्लोबिन का काम शरीर के चारों ओर ऑक्सीजन ले जाना होता है। यदि आपके रक्त में कम या असामान्य लाल रक्त कोशिकाएं हो या आपका हीमोग्लोबिन कम या असामान्य हो तो आपके शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। ऐसी स्थिति में आपके फेफड़ो और हृदय को रक्त से ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन इसका इलाज उचित भोजन, सही उपचार और योग एवं प्राणायाम के अभ्यास की मदद से किया जा सकता है। 



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/disease/anemia/yoga

No comments:

Post a Comment