Saturday, November 25, 2017

आपका ब्लड टाइप आपके बारे में क्या बताता है - What does your blood type say about you in Hindi

राशि को हमेशा मज़े के लिए पढ़ा जाता है। लेकिन अपना भविष्य जानने के लिए सितारों की ओर देखने की बजाए आप स्वयं के भीतर एक तत्व से अपने बारे में बहुत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं - जैसे आपका किस प्रकार का व्यवाहर है, क्या चीज़ आपको पसंद आती है आदि। तो क्या है यह आपके शरीर के अंदर का तत्व जो आपको यह सब बताता है? वो तत्व है आपका ब्लड टाइप! कोरियाई और कई पूर्वी एशियाई देशों में ऐसा माना जाता है कि आप किस तरह के व्यक्ति हैं वो सब आपके ब्लड ग्रुप के द्वारा पता चल सकता है। ब्लड के चार विभिन्न प्रकार हैं - ए, बी, एबी, और ओ। ब्लड के प्रकार आपके व्यक्तित्व, प्राथमिकता, काम और यहां तक कि भोजन का भी निर्धारण करते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आपके व्यक्तित्व के बारे में कौन सा ब्लड ग्रुप क्या कहता है -
  1. ब्लड टाइप ए के लोगों का व्यक्तित्व - Blood type A personality traits in Hindi
  2. ब्लड टाइप बी के व्यक्तियों का स्वभाव - Blood type B personality traits in Hindi
  3. ब्लड टाइप एबी वाले लोगों का स्वभाव - Blood type AB personality traits in Hindi
  4. ब्लड टाइप ओ वाले व्यक्तियों का व्यवाहर - Blood type O personality traits in Hindi

ब्लड टाइप ए के लोगों का व्यक्तित्व - Blood type A personality traits in Hindi

ब्लड टाइप ए के लोगों का व्यक्तित्व - Blood type a personality traits in Hindi
ब्लड टाइप ए के व्यक्तियों में एक अच्छा रोल मॉडल देखने को मिलता है क्यूंकि वे सफलता तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उनमे दया और विनम्र व्यवहार के भी गुण होते हैं। हालांकि ब्लड टाइप ए के व्यक्ति बहुत आसानी से तनाव में चले जाते हैं और किसी भी बात पर बहुत ज़्यादा सोचने लगते हैं। ब्लड टाइप ए के व्यक्ति साथ साथ चलने में विश्वास रखते हैं यानि वो किसी के भी लिए कुछ भी करने को तैयार रहते है। फिर चाहे वो मुसीबत में पड़ें दोस्तों की बात हो या अपने करीबियों की। ब्लड टाइप ए के गुण - ब्लड टाइप ए के व्यक्ति पूर्णतावादी (perfectionist), विश्लेषणात्मक (analytical), संगठित, जिम्मेदार, सूक्ष्म (meticulous), दयालु, ईमानदार, रचनात्मक, समझदार, धैर्यवान, शांत, तमीज़दार होते हैं। ब्लड टाइप ए के अवगुण - ब्लड टाइप ए के लोग जिद्दी, संवेदनशील, चिंताजनक, जुनूनी, शर्मीली, तनावग्रस्त होते हैं और अकेलापन पसंद करते हैं। ब्लड टाइप बी के व्यक्तियों की सामाजिक, कार्य और प्यार से जुडी कुछ बातें - सामाजिक जीवन - ब्लड टाइप ए के व्यक्ति भरोसेमंद और दयालु होते हैं। वो आपकी परवाह एक दम माँ जैसी करते है लेकिन वो विरोध करने से बचते हैं क्यूंकि उनकी आदत झगड़ा करने की नहीं होती। नतीजतन, जब टाइप ए के व्यक्ति नाराज़ होते हैं या उनके दिल को चोट पहुँचती है तो वो ऐसे समय पर आक्रामक हो जाते हैं। ब्लड टाइप ए को पार्टीज करना ज़्यादा पसंद नहीं होता वो इन पार्टीज से अलग ही रहते हैं। कार्य जीवन - ब्लड टाइप ए के व्यक्ति बहुत विश्वसनीय होते हैँ। ये बहुत पूर्णतावादी (perfectionist) होते हैं इसलिए इनका काम हमेशा सर्वश्रेष्ठ रहता है । हालांकि, इस ब्लड टाइप के व्यक्ति कुछ बातों को गंभीरता से ले लेते हैं जिस वजह से वे जल्दी तनाव में चले जाते हैं। जो लोग ब्लड टाइप ए के व्यक्तियों की सोच को समझ नहीं पाते उन्हें इनके साथ काम करने में बहुत परेशानी होती है। लव लाइफ - टाइप ए के व्यक्ति आसानी से घुलते मिलते नहीं हैं क्यूंकि वे संकोची और शर्मीले होते हैं। टाइप ए के व्यक्ति जीवन में प्यार को अच्छे से निभाते और चलाते हैं। इस तरह के व्यक्ति चयनात्मक (selective) होते हैं। अगर टाइप ए के व्यक्ति आपको अपने पार्टनर के रूप में चुनते हैं तो जीवनभर आपका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। ब्लड टाइप ए के लोगों का एबी और ओ ब्लड टाइप के व्यक्तियों से मेल  एबी और ओ भरोसेमंद व्यक्ति होते हैं। कभी कभी ब्लड टाइप ए के व्यक्ति ब्लड टाइप बी के व्यक्तियों के साथ मेल नहीं खाते और कभी कभी तो अन्य के साथ भी नहीं। जैसे ब्लड टाइप बी की सहजता टाइप ए को अस्थिर कर सकती है। और अगर दोनों ए प्रकार के पार्टनर हैं तो तकरार होना मुमकिन है।

ब्लड टाइप बी के व्यक्तियों का स्वभाव - Blood type B personality traits in Hindi

ब्लड टाइप बी के व्यक्तियों का स्वभाव - Blood type b personality traits in Hindi
ब्लड टाइप बी के व्यक्ति आक्रामक होते हैं जिन्हे आसानी से समझाया नहीं जा सकता। ब्लड टाइप बी के व्यक्ति भावुक और प्रेरित होते हैं। ब्लड टाइप बी के व्यक्ति जिंदगी के साथ कदम से कदम चलाने वालों में से होते हैं। इस तरह के व्यक्ति बहुत महत्वाकांक्षी भी होते हैं। हालांकि इस ब्लड टाइप के व्यक्ति कठोर और ज़िद्दी भी होते हैं। ब्लड टाइप बी के व्यक्ति सच बोलने पर विश्वास रखते हैं उन्हें दुनिया क्या कहेंगी इस बात की बिल्कुल परवाह नहीं होती। ब्लड टाइप बी के गुण - ब्लड टाइप बी के व्यक्ति भावुक, सक्रिय (active), महत्वाकांक्षी, कल्पनाशील, रचनात्मक, मज़ेदार, भावनात्मक रूप से मजबूत, आशावादी, विचारधारा, स्वतंत्र होते हैं। ब्लड टाइप बी के अवगुण - ब्लड टाइप बी के लोग स्वार्थी, गैरजिम्मेदार, माफ न करने वाला, अनियमित, जिद्दी, कुंद, कठोर, गर्म स्वभाव वाले होते हैं। ब्लड टाइप बी के व्यक्तियों की सामाजिक, कार्य और प्यार से जुडी कुछ बातें - सामाजिक जीवन - ब्लड टाइप बी के व्यक्ति मज़ेदार तरीके से ज़िंदगी जीना पसंद करते हैं। हालांकि कभी कभी इस व्यवाहर से मुश्किलें पैदा हो सकती हैं क्यूंकि वे ज़िद्दी होते हैं और अपने तरीके से ज़िंदगी जीने की चाह रखते हैं। कार्य जीवन - हालांकि टाइप बी वाले व्यक्तियों का लक्ष्य उनके लिए सबसे पहले होता है। वे ज़िद्दी प्रकार के इंसान होते हैं जिनके लिए सहयोग से काम करना मुश्किल है। इन्हे अपने तरीकों से काम करना अच्छा लगता है। प्रेम जीवन - पार्टनर हमेशा बी प्रकार के व्यक्तियों के साथ मज़ेदार तरीके से रहते हैं। लेकिन उनके गर्म मिजाज़ और गैर-जिम्मेदार व्यवहार के साथ साथ धैर्य भी रखना ज़रूरी है। पार्टनर्स को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि बी टाइप के व्यक्ति कठोर तो होते हैं लेकिन जो वो गुस्से में कहते हैं उनके कहने का मतलब कभी भी गलत नहीं होता। क्यूंकि वे आपकी भलाई के लिए ही बोल रहे होते हैं। एबी और ओ से मेल  एबी और बी दोनों रचनात्मक प्रकार के व्यक्ति होते हैं इसलिए दोनों को एकदूसरे के साथ रहना अच्छा लगता है। ब्लड टाइप ओ के व्यक्ति लचीले होते हैं और बी वालों के लिए वे एक मज़ेदार रूप में सामने आते हैं। बी टाइप का व्यक्ति अपनी अस्तव्यस्त जीवन शैली और अपरंपरागत आदतों की वजह से ए टाइप के व्यक्ति को बना देता है। जबकि दोनों बी टाइप के लोग अपनी खुद की चीज़े करना पसंद करते हैं।

ब्लड टाइप एबी वाले लोगों का स्वभाव - Blood type AB personality traits in Hindi

ब्लड टाइप एबी वाले लोगों का स्वभाव - Blood type ab personality traits in Hindi
ब्लड टाइप एबी के व्यक्ति बहुत चुलबुले और विचित्र किस्म के होते हैं। टाइप एबी के व्यक्ति कई विभिन्न प्रकार के लक्षणों को दिखाते हैं जैसे शर्मीले से बातूनी, विचारशील से तर्कहीन और शांत से पागलपन। एबी टाइप के व्यक्ति की ऊर्जा हमारी सोच से बाहर है। ऐसे इंसान बहुत दिलचस्प होते हैं। ब्लड टाइप एबी के गुण - ब्लड टाइप एबी के व्यक्ति मित्रतापूर्ण, अनुकूलनीय (adaptable), दिलचस्प, मनमौजी, कल्पनात्मक, विचित्र, बुद्धिमान, तर्कसंगत, व्यावहारिक, दार्शनिक होते हैं। ब्लड टाइप एबी के अवगुण - ब्लड टाइप बी के लोग दुविधा में पड़ने वाले, भुलक्कड़, मूडी, अलगाव, भावनात्मक, अविश्वसनीय, नाजुक, स्वार्थी होते हैं। ब्लड टाइप बी के व्यक्तियों की सामाजिक, कार्य और प्यार से जुडी कुछ बातें - सामाजिक जीवन - एबी टाइप के व्यक्ति मनोरंजक दोस्त बनते हैं। वे बहुत विचित्र और मज़ेदार होते हैं लेकिन वे बहुत बुद्धिमान भी होते हैं और ज्ञान की बाते करते हैं। कभी कभी वे थोड़ा सा भावनात्मक और अप्रत्याशित (unpredictable) हो जाते हैं। कुछ का मानना है कि एबी टाइप के व्यक्ति भरोसेमंद और अपने दोस्तों के प्रति वफादार नहीं होते। कार्य जीवन - वे कार्यस्थल पर मनोरंजन प्रदान करते हैं, वे किसी भी प्रकार से किसी पर भी निर्भर नहीं रहते। प्रेम जीवन - एबी टाइप के व्यक्तियों के साथ संबंध रखना मनोरंजक होता है। इनके साथ आपको किसी भी तरीके का उबाऊपन (boring) महसूस नहीं होगा। हालाँकि ऐसे व्यक्ति संवेदनशील होते हैं और कभी-कभी भावनात्मक हो जाते हैं। कभी कभी वे अपने शब्दों से लोगों को चोट भी पंहुचा देते हैं। एबी टाइप के व्यक्तियों को समझने की ज़रूरत है और उन्हें स्थति को समझने के लिए थोड़ा समय भी दें। सभी के साथ मेल एबी टाइप के व्यक्ति ए टाइप के व्यक्ति के साथ विचारशील और शांत रहते हैं। बी और ओ के साथ इनका रचनात्मक और मज़ेदार मेल बैठता है। हालाँकि एबी वाले व्यक्ति ज्ञानी होते हैं तो ए टाइप के व्यक्ति के साथ अलग अलग समझ की वजह से तालमेल नहीं बैठ पाता।

ब्लड टाइप ओ वाले व्यक्तियों का व्यवाहर - Blood type O personality traits in Hindi

 ब्लड टाइप ओ वाले व्यक्तियों का व्यवाहर - Blood type o personality traits in Hindi
ओ ब्लड टाइप के लोगों की कोशिश होती है कि वो हर स्थिति में हीरो बनें। इस ब्लड ग्रुप के लोग सच्चे होते है और इनमे लीडर बनने के गुण भी होते हैं। वे लचीले, खुले दिमाग वाले और सहज होते हैं। इनका ये व्यवाहर एक अच्छा साथी बनाता है। ओ ब्लड टाइप के गुण - ब्लड टाइप ओ के व्यक्ति आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धी, कड़ी मेहनत, ईमानदार, अर्थपूर्ण (expressive) , मैत्रीपूर्ण, क्षमाशील, आशावादी, मजबूत-इच्छुक, सहज, उत्सुक, उदार होते हैं। ओ ब्लड टाइप के अवगुण - ब्लड टाइप ओ के लोग आक्रामक, अभिमानी, आत्म-केंद्रित, गैरजिम्मेदार, नाटकीय, व्यर्थ, जुनूनी, आसानी से विचलित होने वाला व्यक्तित्व होता है। ब्लड टाइप बी के व्यक्तियों की सामाजिक, कार्य और प्यार से जुडी कुछ बातें - सामाजिक जीवन - ओ ब्लड टाइप के लोग विश्वसनीय दोस्त बनाते हैं। इस ब्लड ग्रुप के लोग हर चीज़ में सबसे आगे रहते हैं। ऐसे लोग लचीले होते हैं और बिना निसंदेह न्याय करने में विश्वास रखते हैं। इस प्रकार के लोग बहुत जल्दी परेशान हो जाते हैं। आकर्षण का केंद्र बनना इन्हे अच्छा लगता है। कार्य जीवन - ओ ब्लड टाइप के लोगो के सिर पर सफलता का जूनून होता है। ये मेहनती व्यक्ति होते हैं। ये बहुत जल्दी किसी भी चीज़ से उब जाते हैं। लव लाइफ - ओ ब्लड टाइप के लोग पुरे दिल से प्यार और स्नेह देते हैं। लेकिन इनके पार्टनर को ध्यान रखना चाहिए कि उतना ही बराबरी का प्यार ओ ब्लड टाइप के लोगो को दें क्यूंकि जितना प्यार ये आपको देते हैं उतना ही प्यार बदले में इन्हे चाहिए होता है। सभी के साथ मेल ओ ब्लड टाइप के लोग ए ब्लड टाइप लोगो के साथ अच्छी तरह से काम करते हैं। ओ ब्लड टाइप के व्यक्ति लोगो को खुश रखने में विश्वास रखते हैं इसलिए वे ए ब्लड टाइप के लिए चीजों को कम तनावपूर्ण बनाने का प्रयास करते हैं। ओ ब्लड टाइप के लोगों को बी, एबी, और अन्य ओ के साथ पार्टी करना अच्छा लगता है।


from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via http://www.myupchar.com/tips/blood-type-ke-prakar-apke-baare-me-kya-batate-hain-in-hindi/

No comments:

Post a Comment