Thursday, March 29, 2018

घुटनों में दर्द के घरेलू उपाय

घुटनों में दर्द एक बहुत ही आम समस्या है जो लगातार घर्षण के कारण समय के साथ घुटनों के घिस जाने की वजह से होती है। ये समस्या ज़्यादातर बुजुर्गों और वयस्कों द्वारा महसूस की जाती है। महिलाओं में पुरुषों से अधिक घुटनों में दर्द की परेशानी होती है। 

दर्द घुटनों की हड्डियों के किसी भी क्षेत्र में हो सकता है जैसे फीमर (femur), टिबिया (tibia) और फिबुला (fibula), घुटने की ऊपरी हड्डी, पेटेला (patella) या फिर लिगामेंट और कार्टिलेज आदि। घुटने में दर्द आपको सामान्य से गंभीर हो सकता है।

घुटनों में दर्द कमजोर हड्डी के कारण या उम्र बढ़ने की वजह से भी महसूस हो सकता है। अन्य सामान्य कारण जैसे फ्रैक्चर, लिगामेंट में चोट, मेनिसकस में चोट, गठिया की वजह से घुंटने की हड्डियों का अकड़ जाना और एक जगह से दूसरी जगह खिसक जाना, ल्यूपस और अन्य पुरानी बीमारियों के कारण घुटनों में दर्द हो सकता है। दर्द के अलावा, आपको अन्य लक्षण भी हो सकते हैं जैसे घुटने का अकड़ जाना, सूजन, लालिमा, प्रभावित क्षेत्रों पर सुन्नता और खड़े होने या चलने में तकलीफ महसूस होना। आप आपने रोज़ाना के काम में घुटनों के दर्द को नज़रअंदाज़ न करें। इनका इलाज कुछ आसान और सरल घरेलू उपायों से कर सकते हैं।

(और पढ़ें - जोड़ों में दर्द)

इन घरलू उपायों का इस्तेमाल आप सामान्य या गंभीर दर्द के लिए कर सकते हैं। ये उपाय आपको बढ़ती उम्र की वजह से होने वाले दर्द जैसे गठिया के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर तब भी आपका दर्द सही नहीं होता है तो अपने डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं। 



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/disease/knee-pain/home-remedies

No comments:

Post a Comment