Thursday, March 29, 2018

मसूड़ों की बीमारी (पायरिया)

पायरिया क्या होता है?

पायरिया को मसूड़ों की बीमारी भी कहा जाता है, यह मसूड़ों का एक गंभीर संक्रमण होता है। यह दातों को सहारा प्रदान करने वाली हड्डियों और लिगामेंट्स (जो दातों को हड्डियों या मसूड़ों से जोड़ते हैं) में संक्रमण, सूजन व लालिमा पैदा कर देता है। यह संक्रमण एक बैक्टीरिया के कारण होता है, जो आपके दातों व मसूड़ों में जमा होते हैं। जैसे ही पायरिया बढ़ने लगता है, इसके प्रभाव से दांत व आसपास की हड्डियां क्षतिग्रस्त होने लगती हैं। बैक्टीरिया प्लेक (Plaque) में विषाक्त पदार्थ छोड़ने लगते हैं, जो मसूड़ों में जलन पैदा करते हैं। ये विषाक्त पदार्थ एक गंभीर जलन संबंधी प्रक्रिया को उत्तेजित करते हैं, जिसके परिणास्वरूप शरीर में जलन संबंधी प्रक्रिया अपने आप शुरू हो जाती हैं और दांतों को सहारा देने वाले ऊतक व हड्डियां सड़ने व नष्ट होने लगती हैं।

(और पढ़ें - हड्डी मजबूत करने के उपाय)

हालांकि, अगर पायरिया का जल्दी उपचार किया जाए और मौखिक स्वच्छता को बनाए रखा जाए, तो दांतों व मसूड़ों में क्षति होने से रोकथाम की जा सकती है। 

(और पढ़ें - दांतों का पीलापन दूर करने के उपाय)



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/disease/gum-disease-periodontitis

No comments:

Post a Comment