Monday, March 26, 2018

आयरन युक्त आहार, भोजन और खाद्य पदार्थ

आयरन एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो आपके शारीरिक संचालन (शरीर की क्रिया) में अहम भूमिका निभाता है। आहार में आयरन की कमी की वजह से आपके उर्जा का स्तर कम हो जाता है। इसके अलावा शरीर में आयरन की कमी से सांस लेने में परेशानी, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, चक्कर आना और एनीमिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

आयरन दो प्रकार के खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। पहला पशु उत्पाद (एनिमल प्रोडक्ट), जिसे "हेम आयरन" (Heme Iron) भी कहा जाता है। दूसरा पौधों से प्राप्त होने वाला आयरन, जिसे "नॉन-हेम आयरन" (Non-Heme Iron) के नाम से भी जाना जाता है। डॉक्टर आपको रोजाना औसतन 18 मिली ग्राम आयरन की मात्रा खाने की सलाह देते हैं। हालांकि, यह लिंग, उम्र और जीवन के चरण पर भी निर्भर करता है।

उदाहरण के लिए, पुरुषों और रजोनिवृत्ति की स्थिति प्राप्त कर चुकीं महिलाओं को रोजाना 8 मिली ग्राम आयरन की आवश्यकता होती है। लेकिन जिन महिलाओं को पीरियड्स आते हैं, उन महिलाओं को रोजाना 18 मिली ग्राम आयरन की मात्रा खानी चाहिए। वहीं गर्भवती महिलाओं को रोजाना 27 मिली ग्राम आयरन की आवश्यकता होती है।

आपको इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि नॉन हेम अर्थात पौधों से प्राप्त आयरन की तुलना में आपका शरीर हेम आयरन अर्थात पुश उत्पादों से प्राप्त आयरन को आसानी से अवशोषित करता है। 



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/daily-health-tips/iron-yukt-aahar-bhojan-aur-khadya-padarth-in-hindi

No comments:

Post a Comment