Monday, March 26, 2018

एसिडिटी में क्या खाना चाहिए, क्या न खाएं और परेहज

एसिडिटी की समस्या में आपके सीने में जलन होती है। यह जलन सीने में और रीढ़ की हड्डी के आस-पास होती है। सीने में होने वाली जलन की समस्या जब अधिक बढ़ जाती है, तो वह दर्द का रूप धारण कर लेती है।

एसिडिटी की समस्या अक्सर भोजन करने के बाद महसूस की जाती है, क्योंकि भोजन करने से आपके पेट पर आंतरिक दबाव पड़ता है। इसके अलावा एसिडिटी तब भी होती है जब आप लेटे होते हैं, लेकिन जब आप रीढ़ की हड्डी को सीधे करके बठते हैं, तब आपको जलन से राहत मिलती है।

ऐसा माना जाता है कि एसिडिटी कुछ एंजाइम की वजह से सकती है। पेट के पाचन ग्रंथि और आंत में भी कई प्रकार के एंजाइम होते हैं। उनमें से पेप्सिन (Pepsin) एक प्रकार का एंजाइम है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है। भोजन को पचाने के साथ-साथ यह एंजाइम सीने में जलन के लक्षणों को भी बढ़ावा देता है।

एसिडिटी की समस्या में आहार अहम रोल निभाता है, इसिलए आपको पता होना चाहिए कि एसिडिटी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही साथ आपको एसिडिटी में परहेज के बारे में भी पता होना चाहिए।

इस लेख में आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप अपने भोजन में सावधानी रख कर, एसिडिटी की समस्या को दूर कर सकते हैं।

(और पढ़ें - एसिडिटी के घरेलू उपाय)



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/disease/acidity/acidity-me-kya-khana-chahiye-kya-na-khaye-aur-parhej-in-hindi

No comments:

Post a Comment