Saturday, March 17, 2018

मासिक धर्म का न आना या बंद हो जाना

मासिक धर्म महिलाओं में होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है। महिलाओं के शरीर के अंदर होने वाले बदलावों के कारण मासिक धर्म एक निश्चित चक्र के अनुसार होने वाली क्रिया है। आमतौर पर एक स्वस्थ महिला को मासिक धर्म हर 28 दिनों की अवधि में होते हैं, जबकि 21 से 35 दिनों के चक्र को भी इसमें सामान्य अवधि में ही गिना जाता है।

(और पढ़ें - मासिक धर्म में होने वाली परेशानियां - Period Problems in Hindi)

कई महिलाओं का मासिक धर्म चक्र नियमित अवधि में नहीं होता है। यह कभी देरी से तो कभी जल्दी भी हो सकता है। लेकिन कई महिनों तक लगातार मासिक धर्म का ना आना या असमय बंद होना, महिलाओं के शरीर में होने वाली कई समस्याओं की ओर इशारा करता है।

इस लेख में पीरियड्स (माहवारी) के न आने या बंद होने के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि इस समस्या के लक्षण और कारण क्या है। इसके अलावा इसका परीक्षण और इलाज के विषय में भी विस्तार से समझाया जाएगा।

(और पढ़ें -  मासिक धर्म जल्दी लाने के उपाय)



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/women-health/masik-dharm-ka-na-aana-in-hindi

1 comment:

  1. बहुत बढ़िया, जानिए मासिक धर्म के बारे में और जानकारी मासिक धर्म जल्दी लाने के उपाय

    ReplyDelete