Thursday, March 29, 2018

बार-बार पेशाब आना

बार-बार पेशाब आना क्या है?

बार-बार पेशाब आने का मतलब होता है, सामान्य से अधिक बार पेशाब करने की इच्छा होना। यह स्थिति सामान्य दिनचर्या को बधित कर सकती है और रात में नींद खराब कर सकती है।

बार-बार पेशाब आना किसी अंतर्निहित मेडिकल स्थिति का संकेत या लक्षण हो सकती है। यह एक असुविधाजनक स्थिति होती है, जो पुरूषों व महिलाओं दोनों को प्रभावित कर सकती है। कभी-कभी इस समस्या को ओवर एक्टिव ब्लैडर (Overactive bladder) या अर्जेन्ट यूरीनेशन (Urgent urination) के नाम से भी जाना जाता है। बार-बार पेशाब आने की समस्या दिन व रात दोनों समय हो सकती है या फिर इस समस्या को रात के समय ही महसूस किया जा सकता है। अगर यह समस्या सिर्फ रात के समय ही होती है, तो इस समस्या को निशामेह (Nocturia) कहा जाता है।

(और पढ़ें - बिस्तर गीला करना का कारण)

बार-बार पेशाब आने की समस्या आपकी नींद और सामान्य कार्यकलाप को प्रभावित कर सकती है। जिन लोगों को यह समस्या होती है, उनको काफी शर्मिंदगी और असुविधा महसूस होती है। इसका उपचार आमतौर पर इसके अंतर्निहित कारणों का पता करके किया जाता है। डॉक्टर पहले उस प्राथमिक रोग का उपचार करते हैं, जो बार-बार पेशाब आने की समस्या का जिम्मेदार है। अगर इस समस्या का कारण किसी प्रकार का संक्रमण है, तो संक्रमण ठीक करने के लिए डॉक्टर आपके लिए कुछ प्रकार की एंटीबायोटिक्स दवाएं लिख सकते हैं।

(और पढ़ें - गर्भावस्था में बार बार पेशाब आने का कारण)



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/disease/frequent-urination

1 comment: