Tuesday, May 22, 2018

क्या है बेहतर वेट लूज़ करने के लिए: डांसिंग या रनिंग

वजन कम करने के लिए आप बहुत कुछ करते हैं। कई तरह की डाइट और वर्कआउट को अपनाने की कोशिश करते हैं जो आपका वजन कम करने में मदद करे। लेकिन बात अब कोशिश करने के बारे में नहीं है। अब बात आपके शरीर को लेकर है। आपके शरीर के लिए क्या सही और क्या गलत है, इस बात का चयन अब आपको करना है। इस लेख में हम वेट लॉस करने के लिए डांसिंग और रनिंग की तुलना की गयी है। यह दोनों गतिविधियां आपका वजन कम करने में मदद करेंगी और आपको फिट भी रखेंगी। लेकिन इन दोनों गातिविधियों में क्या बेहतर है इस बात का चयन आपको करना है।

(और पढ़ें - vajan kam kaise kare)

तो आइये आपको बताते हैं वजन कम करने के लिए क्या बेहतर है डांसिंग या रनिंग –

डांसिंग –

डांसिंग न केवल मज़ेदार है बल्कि वजन कम करने के लिए एक बेहतरीन वर्कआउट भी है। स्वस्थ रहने के लिए, आपको रोजाना आधा घंटा वर्कआउट करना जरूरी है। लेकिन वजन कम करने के लिए, आपको तीव्रता बढ़ाने की जरूरत होती है या वर्कआउट का समय बढ़ाना पड़ता है। लेकिन इससे पहले, वजन कम करने के लिए आपको कम कैलोरी खानी होंगी। कैलोरी घटाना वजन कम करने का पहला चरण है।

(और पढ़ें - वजन कम करने के लिए कितनी कैलोरी खाएं)

कैलोरी बर्न करने वाले कुछ कारक आपके हाथ में नहीं होते। उम्र और शरीर का प्रकार इसके दो मुख्य कारक हैं। लेकिन आपकी उम्र क्तिनी भी हो, और शरीर की बनावट कैसी भी हो, इतना जरूर है कि जितनी ज्यादा तीव्रता से आप डांस करेंगे, उतनी ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाएंगे। अलग-अलग प्रकार के डांस कैलोरी की अलग-अलग मात्रा बर्न करने में मदद करते हैं। उदाहरण के तौर पर  कत्थक जैसे पारमपरिक भारतीय डांस के मुकाबले ज़ुम्बा डांस में दोगुना से अधिक कैलोरी बर्न होती हैं।

(और पढ़ें - वजन कम करने के लिए डांस)

एक घंटे तक सही तीव्रता में डांस करने और इसके साथ ही सही डाइट लेने से व्यक्ति 400 कैलोरी बर्न कर सकता है। जिन लोगों का बॉडी मॉस इंडेक्स ज्यादा होता है वो हफ्ते में दो से तीन किलो वजन कम कर सकते हैं। हालांकि, जिन लोगों का बॉडी मास इंडेक्स कम होता है या अधिक उम्र होती है, वो डांस से सिर्फ हफ्ते में एक से डेड किलो ही वजन कम कर सकते हैं।

(और पढ़ें - मोटापा कम करने के लिए डाइट चार्ट)

डांस से पूरे शरीर का वर्कआउट होता है और मज़ेदार भी। तो, निसंदेह, वजन कम करने के लिए डांस से बेहतर और क्या हो सकता है।

रनिंग –

अब बात करते हैं रनिंग, यानि दौड़ने की। अगर इसे सही तरीके और सही तीव्रता के साथ किया जाए, तो रनिंग से बेहतर और कोई वर्कआउट नहीं हो सकता। यह एक अधिक तीव्रता वाली एक्ससरसाइज है जो कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। बल्कि रनिंग करने के बाद भी आपकी कैलोरी बर्न होती रहती हैं।

(और पढ़ें - दौड़ने के लाभ)

वजन कम करने के लिए दौड़ना सबसे अधिक प्रभावी तब होता है जब आप दौड़ने की तीव्रता बदलते रहें। थोड़ी देर धीरे-धीरे जॉगिंग करें, फिर थोड़ी देर तेज गति से भागें। अगर आप ऐसा करेंगे तो आप कैलोरी बर्न कर सकते हैं और मांसपेशियों को भी मजबूत बना सकते हैं।

(और पढ़ें - दौड़ने से पहले क्या खाएं

लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप कितनी कैलोरी खा रहे हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि अगर वो काफी व्यायाम कर रहे हैं तो उन्हें कैलोरी पर ध्यान देने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। क्योंकि इस व्यायाम से उनकी कैलोरी बर्न हो रही हैं और वह कुछ भी खा सकते हैं। लेकिन यह एक मिथक है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपने खाने-पीने पर ध्यान जरूर देना चाहिए।

(और पढ़ें - दौड़ना कैसे शुरूकरें करें)

लम्बी दौड़ के लिए, खुद को ऊर्जा देना बेहद जरूरी है जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बना रहे। एक घंटा या उससे कम दौड़ के लिए, आपको बीच में बस पानी पीने की जरूरत है। लेकिन लम्बी दौड़ के लिए, आपके पास एनर्जी ड्रिंक होना चाहिए।

(और पढ़ें - पानी कितना पीना चाहिए)

अगर व्यक्ति आठ किलोमीटर प्रति घंटा दौड़ता है तो वो 476 के आसपास कैलोरी को बर्न कर पाएगा। यह एक घंटे डांस के द्वारा बर्न की गयी कैलोरी के लगभग बराबर ही होती है।

नतीजा –

अब चयन आपको करना है, क्योंकि डांस और दौड़ना दोनों ही कैलोरी को बर्न करने के मामले में समान है। लेकिन आप उसी चीज का चयन करें, जिसमें आपकी रुचि है। अगर आप कुछ ऐसा चुनते हैं जिसमें आपकी रुचि बिल्कुल भी नहीं है, तो जल्द ही या कुछ समय बाद ही आप उसे करना छोड़ देंगे।

(और पढ़ें - motapa kam karne ki exercise​)



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/weightloss/kya-hai-behtar-dancing-aur-running-me-weight-lose-karne-ke-liye-in-hindi

No comments:

Post a Comment