Friday, January 12, 2018

जननांग मस्से

जननांग के मस्से क्या होते हैं?

जननांग के मस्से काफी परेशानी जनक होते हैं, लेकिन ये खतरनाक नहीं होते है और इनका ईलाज किया जा सकता है। जननांग के मस्से यौन संचारित संक्रमणों में से एक, सबसे आम प्रकार के संक्रमण होते हैं। ये पुरूषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा विकसित होते हैं। संबंधित वायरस से ग्रसित प्रत्येक व्यक्ति में मस्से विकसित होना जरूरी नहीं होता। ज्यादातर लोगों में, जिनमें स्पष्ट मस्से वाले लोग भी शामिल हैं, उनके शरीर से वायरस समय के साथ निकल जाता है। बहुत ही कम मामलों में जननांग के मस्से किसी दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्या को पैदा करते हैं।  

(और पढ़ें - जननांग दाद का उपचार)

जननांग मस्से मुख्य रूप से जननांग क्षेत्रों के नरम ऊतकों को प्रभावित करते हैं। यह मस्से पुरूषों के अंडकोश की थैली, गुदा या लिंग के आस-पास दिखाई देते हैं और महिलाओं में वल्वा (Vulva),गर्भाशय ग्रीवा, योनि या गुदा के आस पास दिखाई देते हैं।

देखने में जननांग मस्से मांस के रंग के छोटे-छोटे उभार होते हैं, जो उपर से फूलगोभी की तरह दिख सकते हैं। ज्यादातर मामलों में जननांग मस्से दिखाई दने लायक नहीं होते तथा ये काफी छोटे होते हैं।

जननांग मस्से एवं अन्य मस्से जो शरीर पर कहीं भी होते हैं, वे सब ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के कारण होते हैं। 

(और पढ़ें - मस्से की दवा)



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/disease/warts-genital

No comments:

Post a Comment