Monday, August 21, 2017

बवासीर के लिए योग - Yoga for Piles in Hindi

पाइल्स, जिसे बवासीर या हेमोर्रोइड्स (Hemorrhoids) भी कहा जाता है, आजकल बहुत ही आम समस्या हो गयी है। यह महिलाओं व पुरुषों दोनो को ही हो सकती है और आम तौर से यह 20 से 50 वर्ष की आयु में होती है। आजकल की जीवनशैली में खानपान अनियमित हो गया है, जिसके कारण क़ब्ज़ आदि की समस्या रहती है। यही बवासीर के होने का मुख्य कारण है। बवासीर के कई और कारण भी हो सकते हैं जिनमें प्रमुख हैं वंशानुगत दशा, खानपान सही न होना, फाइबर की कमी, गूदे की कैविटी में असामान्य बढ़ोत्तरी, और लम्बे समय तक बैठे रहना। योग एक संपूर्ण व्यायाम है जो मन और शरीर दोनो को स्वस्थ रखता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह बवासीर के लिए भी काफी प्रभावी है? यहाँ हम कुछ आसान योग मुद्राओं के बारे में बताएँगे जो आपको बवासीर से छुटकारा दिलाने मे मदद करेंगी। इन्हे करिए और रोगमुक्त हो जाइए! ये योग आसन उचित आहार में परिवर्तन के साथ किया जाना चाहिए ताकि कब्ज और बवासीर से आराम मिले।



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via http://www.myupchar.com/disease/piles/yoga

No comments:

Post a Comment