Friday, June 15, 2018

आंखों से पानी आना

आंखों से पानी आने क्या है?

आंखों से पानी आने का वास्तव में मतलब है आंखों से बहुत अधिक आंसू निकलना। आंसू आंखो की सतह को नम रखने में मदद करते है। आंसू आंखों में चिकनाई रखने के लिए और बाहरी कणों व पदार्थों को आंखों से बाहर निकालने में मदद करते हैं। आँखों से कभी-कभी पानी आना स्वाभाविक है, लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में आंसू आने की स्थिति अच्छी नहीं होती।

आपकी आंखे हमेशा आंसू बनाती रहती हैं। ये आंसू आंखों के कोने में छोटे-छोटे छेदों के माध्यम से आँखों से बाहर निकल जाते हैं। इन छेदों को "अश्रु नलिकाएं" (Tear duct) कहा जाता है। आंखों में अधिक पानी आने के कई संभावित कारण हो सकते हैं, लेकिन ये आमतौर पर दो में से किसी एक की वजह से होते हैं:

  • या तो अश्रु नलिकाएं ठीक तरीके से काम नहीं कर रहीं
  • या फिर आँखों में जरूरत से ज्यादा आंसूं बन रहे हैं 

आंख में पानी आने के अन्य कारण हो सकते हैं जैसे एलर्जी, अश्रु नलिकाओं में रुकावट, आँख आना, पर्यावर्णीय कारक, आँख में बाहरी वस्तु का जाना या आँखों का सूखापन दूर करने के लिए शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया आदि शामिल हैं।

आंख में पानी आने के साथ आपको आखों का लाल होने, सूजन आने और कम या धुंधला दिखाई देने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

अगर आंख में पानी आना किसी प्रकार की समस्या को पैदा नहीं कर रहा तो इलाज करवाने की आवश्यकता नहीं होती। आंख में पानी आने के कारण के आधार पर ही इस स्थिति को मैनेज किया जाता है। इसके उपचार में कुछ आई ड्रॉप दवाएं और यदि नलिकाओं में रुकावट है तो सर्जिकल प्रक्रिया आदि शामिल हैं।

(और पढ़ें - आंखों की बीमारी का इलाज)



from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/disease/watery-eyes

No comments:

Post a Comment