सांप जमीन, समुद्र, रेगिस्तान और जंगल जैसी जगहों पर पाए जाने वाले रेंगने वाले जंतु होते हैं। सांपों को बुरा माना जाता है, लेकिन सच तो ये है कि यह मनुष्यों से डरते हैं और बिना उकसाव या बिना किसी कारण उन्हें नहीं काटते।
सांप अधिकतर अपना शिकार पकड़ने के लिए या खुद को बचाने के लिए ही डसते हैं। जहरीले सांप काटने पर अपनी इच्छा से जहर छोड़ते हैं क्योंकि वे अपनी जहर छोड़ने की क्षमता और मात्रा को नियंत्रित कर सकते हैं। 50 से 70 प्रतिशत मामलों में सांप काटने पर अपना जहर छोड़ता है जबकि अन्य मामलों में ऐसा नहीं होता।
सांप के काटने के बाद चिकित्स्कीय इलाज लेना आवश्यक है, लेकिन मदद मिलने से पहले आप पीड़ित व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा दे सकते हैं। अगर सांप डसने का इलाज सही समय पर हो तो पीड़ित व्यक्ति को ठीक होने में कम समय लगता है।
इस लेख में सांप के काटने का पता कैसे लगाएं और सांप के काटने पर क्या करना चाहिए व क्या नहीं के बारे में बताया गया है।
from myUpchar.com के स्वास्थ्य संबंधी लेख
via https://www.myupchar.com/first-aid/snake-bite
No comments:
Post a Comment